T20 World Cup 2026: क्या रिंकू सिंह की वापसी कराएगी टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री? जानें इंडीज के खिलाफ संभावित Playing 11!

T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर एट में टीम इंडिया का आखिरी मुकाबला इंडीज से है। यह मैच कोलकाता के इडन गार्डंस में खेला जाना है। यह मैच दोनों टीमों के लिए डू और डाई मुकाबला है। क्योंकि जो टीम मैच जीतेगी वही वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जाएगी। इस बड़े मुकाबले के लिए जरूरी है कि टीम इंडिया अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 उतारे। इसके लिए टीम एक मैच विनर को वापस से प्लेइंग 11 में ला सकती है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11: रिंकू सिंह की वापसी?

अब अगर बात की जाए प्लेइंग 11 की तो प्लेइंग 11 में आपको देखने को मिलेगा एक बार फिर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे। सुपर एट के दूसरे मुकाबले में यानी जिंबाब्वे के खिलाफ जो मुकाबला हुआ उसमें भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ही ओपन किया था। फिर नंबर तीन पर आएंगे ईशान किशन। इसके बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव। नंबर पांच पर उतरेंगे हार्दिक पांड्या। फिर छठे नंबर पर एक बदलाव हो सकता है और वो है तिलक वर्मा की जगह रिंकू सिंह को टीम में वापस लाया जा सकता है। अब क्योंकि यह मैच कोलकाता में खेला जाना है इसलिए टीम रिंकू की वापसी की ओर देख सकती है। अपने पिता के निधन के बाद रिंकू अपने शहर अलीगढ़ चले गए थे। इसके बाद आज वह टीम से वापस जुड़ गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस दुखद घड़ी में पिता के मौत के अगले ही दिन अगर रिंकू टीम से जुड़ गए हैं तो शायद वह इंडीज के खिलाफ यह मुकाबला खेल सकते हैं। कोलकाता के मैच विनर रहे रिंकू सिंह जिंबाब्वे के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे। उन्होंने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से कोई खास प्रदर्शन भी नहीं दिखाया है। हालांकि संजू सैमसन की टॉप ऑर्डर में वापसी हुई है। ऐसे में रिंकू फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं और प्लेइंग 11 में तिलक वर्मा की जगह ले सकते हैं। तिलक ने जिंबाब्वे के खिलाफ मैच में अच्छा स्कोर किया था। उन्होंने 16 गेंदों में 44 रन बनाए थे। उस मैच में भी तिलक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे। लेकिन अगर उन्हें फिर से लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी पड़ी तो मैनेजमेंट किसी एक ऐसे बल्लेबाज को टीम में शामिल करने के बारे में सोच सकता है जो निचले क्रम में बल्लेबाजी करता हो और अपने फिनिशर की भूमिका निभा सके। ऐसे में रिंकू की वापसी के चांस काफी ज्यादा बनते हैं।

साथ ही रिंकूl कोलकाता में नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हैं। ऐसे में यह मैच कोलकाता में ही है तो उन्हें प्लेइंग 11 में रखा जा सकता है क्योंकि एक तो वे इडन गार्डन्स की कंडीशन से काफी अच्छे से वाकिफ हैं। उन्होंने कोलकाता के लिए कई अहम मैच जिताए भी हैं और दूसरा यह कि वह एक फिनिशर की भूमिका आसानी से निभा सकते हैं। अब आगे की बात करें तो सातवें नंबर पर आएंगे शिवम दुबे। फिर आएंगे अक्षर पटेल। इसके बाद वरुण चक्रवर्ती आएंगे। अब कुछ लोगों का मानना है कि वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। लेकिन ऐसा होना काफी मुश्किल है क्योंकि वरुण हर मैच में कम से कम एक विकेट जरूर ले रहे हैं। इसी के साथ वह भी केकेआर का हिस्सा हैं और कंडीशन से अच्छी तरह वाकिफ हैं। जिस वजह से उन्हें प्लेइंग 11 में भी बने रहने के चांसेस बनते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अब वरुण चक्रवर्ती के बाद आएंगे अदीप सिंह और फिर आएंगे जसप्रीत बुमराह। तो यह तो हुई टीम इंडिया की प्लेइंग 11।

क्रमखिलाड़ी का नामभूमिकाविशेषता/कारण
1अभिषेक शर्माओपनरआक्रामक शुरुआत
2संजू सैमसनओपनर / कीपरअनुभव और फॉर्म
3ईशान किशनटॉप ऑर्डरबाएं हाथ का विकल्प
4सूर्यकुमार यादव (C)मध्यक्रमदुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज
5हार्दिक पांड्याऑलराउंडरफिनिशर और मध्यम तेज गेंदबाज
6रिंकू सिंह / तिलक वर्माफिनिशरईडन गार्डन्स का अनुभव (रिंकू)
7शिवम दुबेऑलराउंडरस्पिन के खिलाफ बड़े हिट्स
8अक्षर पटेलस्पिन ऑलराउंडरकिफायती गेंदबाजी
9वरुण चक्रवर्तीमिस्ट्री स्पिनरKKR कनेक्शन और पिच की समझ
10अर्शदीप सिंहतेज गेंदबाजडेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट
11जसप्रीत बुमराहमुख्य गेंदबाजदुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक बॉलर

T20 वर्ल्ड कप: भारत बनाम इंडीज – सेमीफाइनल की जंग!

आपको बता दें कि भारत बनाम इंडीज का यह मैच T20 वर्ल्ड कप के सुपर एट स्टेज का आखिरी मुकाबला है। इसका मतलब है कि जो टीम यह मैच जीतेगी वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। तो जो टीम सेमीफाइनल में जाएगी वह दूसरा सेमीफाइनल खेलेगी। दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां उसका सामना इंग्लैंड से होगा। तो अब सवाल यह है कि क्या टीम इंडिया इंडीज को मात दे पाएगी? अब आप बताइए कि इस करो या मरो मुकाबले के लिए आपकी प्लेइंग 11 क्या होगी और क्या टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो पाएगी? आप अपनी राय हमें कमेंट्स में जरूर बताएं। घर हो या ऑफिस स्नैक हो फील गुड। खारी फूड्स लाए रागी क्रिस्पीस मखाना पॉप्स और स्नैक बार। खारी फूड्स फील गुड स्नैकिंग। क्रिकेट की हर खबर सबसे पहले देते हैं। हम क्रिकेटर्स के इंटरव्यूज, पर्सनल लाइफ और कंट्रोवर्सीज भी मिस नहीं करते।

Leave a Comment