श्रीलंका-इंग्लैंड मैच पर बारिश का साया: क्या सेमीफाइनल की रेस से बाहर होगा पाकिस्तान?
कैंडी में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच होने वाले महामुकाबले पर तेज़ बारिश का खतरा मंडरा रहा है। अगर यह मैच रद्द होता है, तो सेमीफाइनल का समीकरण पूरी तरह बिगड़ जाएगा। सवाल यह है कि इस ‘वॉश आउट’ से किसे फायदा होगा और किसका खेल बिगड़ेगा?
कैंडी के मौसम का हाल: विलेन बनेगी बारिश?
कैंडी में सुबह 11:00 बजे से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आंकड़ों की मानें तो दोपहर 1:00 बजे बारिश की संभावना 49% है, जो मैच शुरू होने के समय (दोपहर 3:00 बजे) तक 67% से 74% तक पहुँच जाएगी। रात 9:00 बजे तक भी बारिश के आसार बने हुए हैं, जिससे खेल होने की उम्मीदें कम नजर आ रही हैं।
क्या कहते हैं नियम और समीकरण?
अगर मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ता है, तो नियमों के मुताबिक दोनों टीमों (इंग्लैंड और श्रीलंका) को 1-1 अंक दिया जाएगा। इससे ग्रुप की स्थिति बेहद पेचीदा हो जाएगी:
- सबके बराबर अंक: चूंकि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड का पिछला मैच भी धुल गया था, उनके पास भी 1-1 अंक है। अब श्रीलंका और इंग्लैंड के भी 1-1 अंक हो जाएंगे।
- बढ़ जाएगी कांटे की टक्कर: अब ग्रुप की चारों टीमों का खाता खुल चुका होगा, लेकिन असली चुनौती अब शुरू होगी। अब हर टीम को बचे हुए मैचों में जीत दर्ज करनी ही होगी।
पाकिस्तान को फायदा या नुकसान?
पाकिस्तान के लिए यह स्थिति ‘करो या मरो’ जैसी हो सकती है। अगर पाकिस्तान अपने अगले मैच हार जाता है या एक और मैच बारिश की भेंट चढ़ता है, तो मामला खराब हो जाएगा।
गणित सीधा है: सेमीफाइनल में सुरक्षित पहुँचने के लिए कम से कम 6 अंक (यानी बाकी मैच जीतना) जरूरी हैं। अगर टीम 2 या 3 अंकों पर ही अटक गई, तो सफर यहीं खत्म हो सकता है।
फिलहाल, सबकी नजरें कैंडी के आसमान पर हैं। देखना दिलचस्प होगा कि मैच पूरा होता है या बारिश सेमीफाइनल की रेस को और मुश्किल बना देती है।
Group 2 के सभी मैचों में बारिश का साया! सारे मैच रद्द तो SF में कौन? ICC के 4 नियम से ‘2 टीमें बाहर’

सुपर एट के पहले मैच का हुआ बारिश से सफाया। सुपरहेड के बाकी मैचों पर भी बारिश का खतरा मंडराया। ऐसे में अगर बाकी मैच भी जो उधर वाले ग्रुप के होने हैं जो ज्यादातर श्रीलंका में होने हैं, कोलंबो में कैंडी में होने हैं। और भी मैचेस अगर इसी तरीके से बारिश की वजह से धुल जाते हैं। उस ग्रुप के सारे मैचेस धुल जाते हैं तो सेमीफाइनल में कौन आएगा? कैसे तय होगा कि सुपर एट से सेमीफाइनल में कौन पहुंचा है? क्या-क्या चीजें देखी जाएंगी? किस टीम को फायदा होगा? किस टीम को नुकसान होगा?
यह मैं आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताता हूं। दरअसल इसके लिए ICC ने कुछ खास नियम बनाए हुए हैं जो आपको बताता हूं। पहले जान लीजिए कि सुपर एट राउंड में टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। जिससे दो-दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी दोनों ग्रुप से। दो जो भी अपने-अपने ग्रुप से टॉप टू में रहेंगे। ग्रुप वन में जहां टीम इंडिया है, अफ्रीका है, वेस्ट इंडज है और जिंबाब्वे है, वहीं ग्रुप टू में श्रीलंका है, इंग्लैंड है, न्यूजीलैंड है और पाकिस्तान है। अब पहला मैच जो पाकिस्तान न्यूजीलैंड के बीच था वो तो बिना एक भी गेंद खेले रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिल गया। पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमें अब एक-एक पॉइंट के साथ टॉप टू में है। लेकिन न्यूजीलैंड पाकिस्तान मैच की तरह ही ग्रुप टू के सभी मुकाबले जो हैं वो श्रीलंका में खासतौर पर कोलंबो में खेले जाएंगे।
अब आने वाले दिनों में भी वहां पर बारिश की आशंका है। ऐसे में इस ग्रुप के बाकी मैच भी रद्द हो सकते हैं। तो अगर ऐसा होता है तो सेमीफाइनल में कौन पहुंचेगा? इसके लिए ICC ने पहले ही टूर्नामेंट की प्लेइंग कंडीशंस में व्यवस्था कर दी थी। इसमें ग्रुप और सुपर एट राउंड से आगे के क्वालिफिकेशन के लिए अलग-अलग शर्तें बताई गई हैं। सबसे पहले पॉइंट्स के आधार पर फैसला होगा। अगर पॉइंट्स टेबल में पॉइंट्स सबके बराबर हुए तो सुपर एट राउंड में ज्यादा मैच जीतने वाली टीम आगे बढ़ेगी। अब वहां तो सबने तीन-तीन मैच खेले हैं। चार-चार मैच खेले हैं। तीन-तीन मैच जीते हैं। या फिर एक बेनतीजा रहा है। तो अगर जीते मैच की संख्या बराबर होती है तो फिर नेट देखा जाएगा। यानी पहले पॉइंट्स देखे जाएंगे। पॉइंट्स बराबर तो दोनों के मैचेस देखे जाएंगे। कौन ज्यादा मैच जीत के आया ग्रुप में? मैचेस की संख्या बराबर तो फिर नेट रेट किसका ज्यादा था? वो देखा जाएगा। अब अगर वो भी बराबर रहता है तो भी ये देखा जाएगा कि दोनों टीमों के बीच जो ग्रुप में मैच हुआ था उसमें कौन जीता। अगर यह मैच भी नहीं हो पाया किसी वजह से रद्द हो गया होगा तो आखिर में फैसला किया जाएगा कि भाई 6 तारीख को 6 फरवरी को ICC की T20 रैंकिंग देखी जाए।

इस टी20 रैंकिंग में जो भी टीम ऊपर होगी उस टीम को फिर आगे बढ़ा दिया जाएगा। क्योंकि अगर ग्रुप दो के सभी मैच रद्द होते हैं तो चारों टीमों के तीन-तीन पॉइंट होंगे। ऐसे में फैसला ICC रैंकिंग के आधार पर होगा। यहां पर फायदा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का होगा क्योंकि टूर्नामेंट शुरू होने से एक दिन पहले यानी कि 6 फरवरी को ICC रैंकिंग में इंग्लैंड नंबर तीन पर थी। जबकि न्यूजीलैंड नंबर चार पर थी। पाकिस्तान छठे और श्रीलंका आठवें नंबर पर थी। इसलिए पाकिस्तान श्रीलंका दोनों हो जाएंगे बाहर। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड हो जाएंगे क्वालीफाई। हालांकि इस बात के चांसेस बिल्कुल ना के बराबर हैं कि रैंकिंग से जाकर देखा जाएगा कि कौन सी टीम आगे बढ़ेगी। कुछ ना कुछ कोई ना एक या दो मैच तो होंगे। कुछ तो पॉइंट्स टेबल में खलबली मचेगी। फिर वहां से तय हो जाएगा।
बाकी आप बताइए यह जो रूल्स बनाए ICC ने ठीक है या फिर नहीं है। जो भी आपकी राय हो कमेंट करके बताइए। इस वीडियो को देखने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया।