इंग्लैंड ने डाल दिए थे हथियार लेकिन फिर किया चार ने बहुत बड़ा चमत्कार। हार गई श्रीलंका और क्या हो गई सेमीफाइनल से बाहर? जी हां। कैंडी में जो मुकाबला खेला गया श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच में वहां पर इंग्लैंड की टीम ने हथियार डाल दिए थे। यही माना जा रहा था कि इंग्लैंड की टीम अब ये मुकाबला गवा देगी। श्रीलंका यह मुकाबला जीत कर दो पॉइंट हासिल कर लेगी। लेकिन बहुत बड़ा चमत्कार हो गया।
इंग्लैंड जो इस मैच में दूर-दूर तक नहीं थी वो इस मैच को जीतने में कामयाब हुई और अब दो अंकों के साथ नंबर एक पर पहुंच गई है। जबकि श्रीलंका की मुसीबतें बढ़ा दी है और सेमीफाइनल की रेस से भी अब लगभग श्रीलंका बाहर होते जा रही है। मुकाबले की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में नौ विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे। वो तो शुक्र है फिलस का जिन्होंने 40 गेंदों पे इतनी मुश्किल परिस्थितियों में 62 रनों की पारी खेली। उसके अलावा कोई भी बल्लेबाज इनका साथ नहीं दे पाया। एक वक्त तो 68 रनों पे चार विकेट गिर चुके थे। 106 पर छह विकेट गिर गए थे और उम्मीद की जा रही थी कि अब ये स्कोर जो है ज्यादा बड़ा नहीं बन पाएगा। लेकिन फिर धीरे धीरे-धीरे 149 रन जैसे तैसे बनाएं। अब श्रीलंका के लिए कहा जा रहा था। देखिए ऑस्ट्रेलिया को आप हरा चुके हैं तो यहां पे भी आप आराम से मैच जीत जाएंगे। ऐसी आपको समस्या नहीं होगी। लेकिन श्रीलंका की टीम ने तो वह कहावत सच कर दिखाई। तू चल मैं आया।

श्रीलंका की टीम एक के बाद एक अपना विकेट गवाती रही। हालत तो यह हो गई थी कि 52 रनों पे छह विकेट गिर गए थे। और यहां पर जो हीरो साबित हुए इंग्लैंड के लिए उसमें जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की। विल जैक ने तो धमाकेदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 22 रन खर्च कर तीन विकेट लिए। लेम डॉसन ने भी शानदार गेंदबाजी का नजारा दिखाया और श्रीलंका की टीम को घर में हराक दिया। तो ऐसे में अब जहां इंग्लैंड पहले से इस मैच को गवा रही थी लेकिन कुछ खिलाड़ियों के शानदार दम पर इंग्लैंड ने ये मुकाबला जीत लिया। सेमीफाइनल के लिए भी अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है क्योंकि अब दो अंक हो गए हैं। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के एक-एक पॉइंट हैं। श्रीलंका को पाकिस्तान न्यूजीलैंड से भिड़ना और एक भी हार श्रीलंका को बाहर कर देगी या अगर वॉश आउट हो जाता है मैच तो भी टीम जो है श्रीलंका की वो बाहर हो जाएगी। तो एक हार से श्रीलंका सेमीफाइनल से बाहर होती हुई दिख रही है। क्योंकि अगर वॉश आउट हो गया तो आपको कुल मिला के दो ही अंक मिलेंगे। अगर दोनों मैच वॉश आउट हो जाते हैं। अगर आप दोनों जीतते तो चार लेकिन वो मुश्किल हो जाएगा। अगर एक जीतते एक हार तो तीन अंक आपके रहेंगे। तो यहां पे अब श्रीलंका के लिए मुसीबत बन गई है उनकी ये हार। तो देखते हैं कि श्रीलंका आगे जा पाती है नहीं लेकिन सेमीफाइनल से बाहर होना उनका तय माना जा रहा है। लेकिन चमत्कार इंग्लैंड के चार खिलाड़ियों ने कर दिया और हारा हुआ मैच इंग्लैंड को जीता दिया।
गेंदबाजी का ‘मास्टरस्ट्रोक’: विल जैक्स और जोफ्रा आर्चर की जोड़ी!
जोफ्रा आर्चर ने आते ही ऐसा ‘मास्टरस्ट्रोक’ खेला कि श्रीलंका की पूरी उम्मीदें ही ढेर हो गईं। उन्होंने खतरनाक फॉर्म में चल रहे पथुम निसांका को शुरुआत में ही चलता किया और श्रीलंका की कमर तोड़कर रख दी।
लेकिन इस मैच के असली हीरो विल जैक्स रहे, जिन्होंने 3/22 का फिगर निकाला और उन्होंने मिडिल ओवर्स में बैटर्स को बिल्कुल बांध कर रख दिया और ‘मैन ऑफ द मैच’ भी बन गए। इंग्लैंड के स्पिनर्स और पेसर्स ने मिलकर पावरप्ले में ही 5 विकेट झटक लिए थे (स्कोर: 34/5), वहीं से श्रीलंका की हार पक्की हो गई थी।
हैरी ब्रुक का ‘बर्थडे गिफ्ट’: कप्तानी के साथ मनाया जीत का जश्न!
कमाल की बात तो ये रही कि मैच के ही दिन (22 फरवरी) इंग्लैंड के नए कप्तान हैरी ब्रुक का 27वां जन्मदिन था। जीत के बाद उन्होंने कहा कि यह उनके लिए ‘सबसे प्यारा बर्थडे गिफ्ट’ है। यहाँ पर हमें ब्रुक की कप्तानी की भी तारीफ करनी चाहिए क्योंकि 146 रनों को डिफेंड करते वक्त उन्होंने अटैकिंग फील्ड लगाई और स्पिनर्स को सही समय पर गेंदबाजी पर लगाया।
इंग्लैंड का अगला लक्ष्य: 24 फरवरी को पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
अभी के समय इंग्लैंड मोमेंटम के साथ पल्लेकेले में ही रुकी हुई है। उनका अगला मुकाबला पाकिस्तान से है जो कि देखने लायक होगा। इंग्लैंड को अगर ऑफिशियली सेमीफाइनल में पहुंचना है, तो उसे बस यह मैच जीतना होगा। इंग्लैंड के लिए फिल साल्ट की फॉर्म और जोफ्रा आर्चर की स्पीड बड़े हथियार (weapons) होंगे। पाकिस्तान के बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ फंसते हैं, तो इंग्लैंड दोबारा विल जैक्स और लियाम डॉसन पर भरोसा करेगी।