
आसमान में मिसाइलें और मैदान पर सन्नाटा: अबू धाबी में धमाकों के बीच रद्द हुआ मुकाबला।
इजराइल और ईरान के बीच में जो मिडिल ईस्ट में इस वक्त तनाव की स्थिति है। इसी बीच अब क्रिकेट पर भी असर पड़ रहा है और मुकाबले रद्द किए जा रहे हैं। खिलाड़ी, मेंटोर और टीमें जो हैं, वह अपने-अपने देश के मुखिया से, पीएम से मदद की गुहार लगा रही हैं। यूएसए और इजराइल ने मिलकर ईरान के कुछ इलाकों में हमला किया था। इसके बाद ईरान ने पलटवार करते हुए यूएसए के कई सारे जितने भी मिलिट्री बेस है और नेवल बेस है उस पे अटैक किया है जो तमाम देशों में है मिडिल ईस्ट के और जिसके बाद से हालात जो है काफी बिगड़ गए हैं। अब क्रिकेट पर इसका असर पड़ गया है और ऐसे में पाकिस्तान शाहीन और इंग्लैंड लायंस का मैच जो है रद्द कर दिया गया है। जी हां क्रिकेट पर इसका असर पड़ गया है क्योंकि 1 मार्च को 50 ओवर का यह मुकाबला खेला जाना था। पाकिस्तान शाहीन और इंग्लैंड के बीच में यानी कि पाकिस्तान की ए टीम और इंग्लैंड की ए टीम के बीच में। इसमें समीर मनाज जैसे खिलाड़ी भी खेल रहे हैं। इंग्लैंड के भी कुछ बड़े खिलाड़ी हैं। लेकिन यह मुकाबला रद्द कर दिया गया है।
यह फैसला इलाके में बिगड़ते सुरक्षा हालात को देखते लिया गया है। जॉनी बेस्टो ने यूके प्रधानमंत्री कीर स्टारमर से गुहार लगाई है। जॉनी बेस्टो अभी अबू धाबी में इंग्लैंड लायंस के साथ हैं। टीम के लिए कोचिंग कर रहे हैं। मेंटोरिंग की भूमिका भी निभा रहे हैं। जॉनी मौजूदा हालात के बीच टीम की सुरक्षा वापसी को लेकर चिंतित है। इंग्लैंड की यह टीम इस समय अबू धाबी में ठहरी हुई है। कुछ घंटे पहले तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दी गई। स्थानीय स्तर पर लोगों को मोबाइल फोन पर अलर्ट जारी किए गए हैं।
हालात तो बिगड़ रहे हैं। मिसाइलों की आवाज आ रही है। अटैक्स हो रहे हैं। इसी बीच देखिए जॉनी बेस्टो भी एक सोशल मीडिया पोस्ट लगाते हैं। इफ एनीवन हैड एनी इंटेल इन दुबई प्लीज रीच आउट। स्टे सेफ।

इसमें ब्रिटिश एंबेसी को भी यूएई की जो उसको भी टैग किया गया है। इसके अलावा कीर स्टार मेयर को भी टैग किया गया है। आप यह देख सकते हैं। तो माहौल वहां पे काफी खराब है इस वक्त और अब खिलाड़ी भी मदद मांग रहे हैं अपने देश के मुखिया से कि किसी भी तरह हमें यहां से या तो निकाला जाए इस सीरीज को रोक दिया जाए। तो क्रिकेट पर इसका असर पड़ रहा है। कुछ
वक्त पहले ICC ने भी एक मेल जारी किया था कि किस तरीके से वर्ल्ड कप से तमाम लोगों को जो दुबई लाया जाएगा क्योंकि दुबई में ऑफिस है ICC का तो वहां पे जितने भी लोग अभी वर्ल्ड कप के लिए भारत और श्रीलंका में हैं उनको ट्रैवल कैसे करवाया जाएगा क्योंकि एयर स्पेस बंद कर दिए गए हैं। काफी चीजें एयरपोर्ट्स बंद हो गए हैं। धमाके आसपास हो रहे हैं। तो ये सारी चीजों को देखते हुए थोड़ा माहौल खराब है इस वक्त और क्रिकेट पर इसका असर पड़ता हुआ दिख रहा है। दरअसल अबू धाबी में T20 और वनडे फॉर्मेट में मैच हो रहे हैं इस सीरीज के।
T20 सीरीज को तीन शून्य से इंग्लैंड लाइंस ने जीता है। पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता। चार मैच बाकी है लेकिन दूसरा मैच रद्द कर दिया गया और उम्मीद करते हैं कि ये आगे भी सीरीज को रद्द ही कर दिया जाएगा। अब अगर देखें तो यूएई के दुबई आबू धाबी में अमेरिकी बेस पर हमले हुए हैं। बहरीन में यूएस नेवी पांचवी फ्लट पर हमला हुआ है। क़तर की बात करें वहां हमला हुआ। कुवैत, सऊदी अरब में रियाद के पास बेस पर हमला हुआ। जॉर्डन, ओमान, इराक यहां अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए गए हैं। लेकिन अब यूके के खिलाड़ी, इंग्लैंड
के खिलाड़ी अपनी सरकार से मदद मांग रहे हैं। क्रिकेट पर मिडिल ईस्ट के तनाव का असर पड़ता हुआ दिख रहा है। अब देखते हैं कि क्या इससे ICC के वर्ल्ड कप पर भी कोई असर पड़ता है या फिर