IND vs WI: जसप्रीत बुमराह ने बचाई टीम इंडिया की लाज, वरना वेस्टइंडीज बना देता 200 पार का स्कोर!

हेटमायर का हमला और भारतीय स्पिनर्स की धुनाई: जब इंडीज के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम।

इंडिया वर्सेस इंडीज सुपर एट का इस टी20 वर्ल्ड कप का सबसे अहम मुकाबला और इस अहम मुकाबले में टीम इंडिया के दो गेंदबाजों ने टीम की जो लाज है पूरी तरह से बचा ली। वरना एक समय ऐसा लग रहा था जिस अंदाज में वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज हल्ला बोल कर रहे थे। ऐसा लग रहा था कि भाई आराम से इंडीज 200 पार चली जाएगी।

लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने पलटवार करते हुए चमत्कार करते हुए इंडीज को किसी तरह से रोक लिया। अगर मैं आपको बताऊं कि आठवें ओवर के नौवें ओवर के आसपास इंडीज का एक भी विकेट नहीं गिरा था और इंडीज का स्कोर 68 तक पहुंच गया था और तब ऐसा लग रहा था कि अब यहां से वेस्ट इंडीज एक बड़ा स्कोर बनाएगी। आंधी लाएगी और 200 पार हो जाएगी। लेकिन पहला विकेट गिरा वेस्ट इंडीज का। नौवें ओवर की पांचवी गेंद पर शाही होप आउट हुए। जब टीम का स्कोर 68 रन था। उसके बाद उसके बाद बल्लेबाजी करने आए शिमरेन हटमायर।

जी हां, हेटमायर ने आते ही तूफान ला दिया और भारतीय गेंदबाजों पर पूरी तरह से हल्ला बोल दिया। वरुण चक्रवर्ती की पिटाई की, अक्षर पटेल की पिटाई की। जो सामने आता गया, हेटमायर उनकी बैन बजाते गए। और आपको बता दें हेटमायर ने देखते ही देखते सिर्फ 12 बॉलों में 27 रन की पारी खेल दी। एक चौका दो लगाए। वो तो हेटमायर को बुमराह ने आउट कर दिया। अगर हेटमायर आउट ना होते तो सोचिए वो किस ज़ोन में आए थे। किस फॉर्म के साथ मैदान पर आए थे और उनको आईपीएलl खेलने का बहुत एक्सपीरियंस है। अगर हेटमायर आउट ना होते तो टीम इंडिया की बैंड इसी तरह से बजाते रहते। लेकिन बुमराह की उस गेंद की वजह से हम ये कह सकते हैं कि हेटमायर पवेलियन गए और टीम इंडिया इस मैच में कमबैक कर पाई। साथ ही मैं आपको यह भी बता दूं कि रस्टन चेस ने भी शुरुआत से अच्छी पारी खेली।

रस्टन चेस ने 25 गेंदों में 40 रन बनाए। पांच चौके एक लगाया। रस्टन चेस भी अपनी पारी के दौरान बहुत अच्छे नजर आए। उसके बाद बात करें वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज आगे आते गए। कैमियो खेलते गए। रदरफोर्ड ने नौ गेंदों में 14 रन बनाए। रोमेन पॉवेल रोमेन पॉवेल बहुत ज्यादा दमदार नजर आए। बहुत ज्यादा ज़ोरदार नजर आए। उन्होंने भी शॉट्स लगाए। जैसन होल्डर जैसन होल्डर को तो जाना ही जाता है बड़े-बड़े शॉट्स के लिए। उनके बल्ले से भी बड़े शॉट्स आपको देखने को मिले। और यहां पर हम ये जरूर कह सकते हैं कि हार्दिक पांड्या की बहुत पिटाई हुई। चार में 40 खाए।

अक्षर पटेल ने चार ओवर में 35 रन खाए और हम ये कह सकते हैं कि जो जसप्रीत बुमराह हैं अगर जसप्रीत बुमराह को आप इस टीम से हटा दो तो जसप्रीत बुमराह के बिना ये टीम कुछ नहीं है। ये टीम खत्म हो चुकी है। ये टीम ज़ीरो हो चुकी है क्योंकि अदीप सिंह भी पिटे हैं। अक्षर पटेल भी पिटे हैं। हार्दिक पांड्या भी पिटे हैं और वरुण चक्रवर्ती भी काफी कुछ हद तक पिटे ही हैं। तो हम ये कह सकते हैं कि अगर बुमराह आपकी टीम का हिस्सा ना हो तो आपकी टीम कहीं स्टैंड नहीं करती गेंदबाजी में। आपकी टीम पूरी तरह से एक्सपोज हो चुकी है गेंदबाजी में। तो ऐसे में बुमराह थे जिन्होंने आपको इस मैच में बचा लिया गेंदबाजी करके। अब मैच इंडीज जीतेगी इंडिया ये बाद में पता लगेगा।

गेंदबाज का नामओवररन दिएमुख्य प्रभाव / टिप्पणी
जसप्रीत बुमराह411-15*मैच का पासा पलटा, हेटमायर का विकेट लिया।
अर्शदीप सिंह435+शुरुआती स्पेल में महंगे साबित हुए।
हार्दिक पांड्या440काफी रन लुटाए, बल्लेबाजों ने निशाना बनाया।
अक्षर पटेल435हेटमायर और रोस्टन चेस ने जमकर धुनाई की।
वरुण चक्रवर्ती430+बीच के ओवरों में दबाव बनाने में असफल रहे।

लेकिन हां ये जरूर कह सकते हैं कि बुमराह एक डिफरेंस हमेशा रहते हैं क्योंकि अगर बुमराह के ओवर में पहले दो ओवर में उन्होंने सिर्फ 11 रन दिए। सोचिए उनके दो ओवर में अगर 25 रन आ जाते तो क्या होता? चार ओवर में 40 रन आ जाते, 45 रन आ जाते तो क्या होता? क्या होता? वेस्ट इंडज़ 200 पर आराम से चली जाती। अब ये जो स्कोर वेस्ट इंडीज ने दिया है बहुत कॉम्पिटिटिव

स्कोर है और यहां तक पहुंचने में भी टीम इंडिया को बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आपके हिसाब से इस मैच को कौन जीतेगा? कौन सेमीफाइनल में जाएगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Leave a Comment