
सेमीफाइनल वन, सेमीफाइनल टू और फाइनल अब तय हो गया है पूरा शेड्यूल कौन सी टीम किसके साथ भिड़ने वाली है। अभी तक तीन टीमें पक्की थी। इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड। लेकिन भारत और वेस्ट इंडीज के बीच जैसे ही मुकाबला खत्म हुआ, चौथी टीम भी सेमीफाइनल की पक्की हो गई और वह टीम है टीम इंडिया। यानी कि अब इंग्लैंड, न्यूजीलैंड अपने ग्रुप से, साउथ अफ्रीका और भारत अपने ग्रुप से। ये चार टीमें सेमीफाइनल में है और सेमीफाइनल खेलेगी और यहां से जो भी जीतेगा वो जाएगा सीधा फाइनल में। तो कब मुकाबला होने वाला है? कितने बजे से मुकाबला है? किस ग्राउंड पे मुकाबला है? और सेमीफाइनल किस-किस के बीच में होगा?
सेमीफाइनल्स का पूरा शेड्यूल: रिजर्व डे और वेन्यू की पूरी जानकारी
| मुकाबला | टीमें | तारीख | समय | वेन्यू |
| सेमीफाइनल 1 | दक्षिण अफ्रीका vs न्यूजीलैंड | 4 मार्च | शाम 7:00 बजे | ईडन गार्डन्स, कोलकाता |
| सेमीफाइनल 2 | भारत vs इंग्लैंड | 5 मार्च | शाम 7:00 बजे | वानखेड़े, मुंबई |
| फाइनल | विजेता SF1 vs विजेता SF2 | 8 मार्च | शाम 7:00 बजे | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद |
दरअसल, अब दो सेमीफाइनल खेले जाएंगे। सेमीफाइनल वन और सेमीफाइनल टू। सेमीफाइनल वन जो है वो खेला जाएगा न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच और इसमें रिजर्व डे भी रहने वाला है। जी हां, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड इसलिए क्योंकि साउथ अफ्रीका अपने ग्रुप में नंबर वन थी और न्यूजीलैंड अपने ग्रुप में नंबर टू। तो यहां पर मैच होगा 4 मार्च को ईडन गार्डन्स कोलकाता जहां पर इंडिया और वेस्ट इंडीज का मैच हुआ था। इस मैच में रिजर्व डे अवेलेबल रहेगा। यानी कि अगर बारिश के कारण मैच बाधित होता है तो फिर रिजर्व डे पे मैच चले जाएगा। जहां पे रुका होगा मैच वहीं से शुरू होगा। तो यह मुकाबला 4 मार्च को शाम 7:00 बजे से शुरू होने वाला है।
अब बात करते हैं दूसरे सेमीफाइनल की जो होगा भारत और इंग्लैंड के बीच में। क्योंकि इंडिया अपने ग्रुप में नंबर दो पर थी और इंग्लैंड ने टॉप किया था। इसलिए अब 5 मार्च को सेकंड सेमीफाइनल होगा वानखेड़े स्टेडियम में और रिजर्व डे यहां पे अवेलेबल है। यानी कि यहां पे भी अगर मैच नहीं हो पाता तो फिर रिजर्व डे पर यह मुकाबला चला जाएगा। अब श्रीलंका में कोई भी मुकाबला नहीं होने वाला है। और फाइनल मुकाबला जो है वो 8 मार्च को संडे को होगा।
शाम 7:00 बजे से अहमदाबाद के ऐतिहासिक स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा। पहले यह तय था कि अगर पाकिस्तान फाइनल में आती है तो कोलंबो मैच होंगे। लेकिन अगर पाकिस्तान नहीं है तो अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला होगा। तो 4 मार्च साउथ अफ्रीका वर्सेस न्यूजीलैंड के बीच में मुकाबला ईडन गार्डंस इंडिया वर्सेस इंग्लैंड का मुकाबला वानखेड़े मुंबई में 5 मार्च को होगा और फिर फाइनल मुकाबला 8 मार्च को। तो ये तीन मुकाबले अब बाकी हैं। 20 टीमों के साथ यह कारवा शुरू हुआ था।
फिर धीरे-धीरे आठ टीमें रह गई और अब चार टीमें रह गई है। चार से निकलेगी दो टीमें जो खेलेगी फाइनल मुकाबला। तो अब देखते हैं कि होली के बाद होली के रंग टीम इंडिया के मैच में और भी दिखते हैं या फिर कोई पलटवार हो जाता है या फिर अनहोनी हो जाती है। आपकी प्रेडिक्शन फाइनल्स को लेकर क्या है? कौन सी दो टीमें फाइनल में पहुंच सकती है? कमेंट करके जरूर बताएं।