
IPL 2026 का शेड्यूल आ गया । इस दिन खेला जाएगा पहला मैच। फाइनल मुकाबले की तारीख भी हुई तय। इस बार देरी से शुरू होगा इंडिया का त्यौहार। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL 2026 का शेड्यूल लगभग तय हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक टूर्नामेंट की शुरुआत पहले तय की गई तारीखों से थोड़ी देरी से होगी।
आपको बता दें कि दिसंबर में हुए ऑक्शन के दौरान इस बात का ऐलान किया गया था कि IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। वहीं यह भी बताया गया था कि फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट्स आ रही हैं कि 26 मार्च की जगह IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। यानी कि 28 मार्च को IPL 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। वहीं अगर फाइनल की डेट की बात करें तो 31 मई को ही फाइनल होने की संभावना बताई जा रही है। अगर ओपनिंग डेट आगे बढ़ती भी है तो भी फाइनल की तारीख में बदलाव नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 31 मई को रविवार है और अक्सर बड़े स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में खिताबी मुकाबले रविवार को ही होते हैं। इतिहास में भी यही एक पैटर्न देखने को मिला है।
इसका मतलब है कि BCCI ने अभी तक तो तारीखों का ऐलान नहीं किया है लेकिन वह जल्दी इस पर घोषणा कर सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि मार्च के पहले सप्ताह में इसका शेड्यूल भी जारी किया जा सकता है। अब सवाल यह है कि आखिर इस देरी की वजह क्या है और टूर्नामेंट के आगाज को डिले क्यों किया जाएगा?
विधानसभा चुनाव 2026: क्या आईपीएल शेड्यूल में होगा बड़ा बदलाव?
तो इसकी वजह है चुनाव। आपको बता दें कि भारत में चुनाव कार्यक्रम के चलते आईपीएलl के शेड्यूल में बदलाव होने की संभावना बताई जा रही है। देश के पांच शहरों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसमें तमिलनाडु, केरल, असम, पश्चिम बंगाल और पुुडुचेरी शामिल है। इन शहरों में सुरक्षा और बाकी इंतजामों के चलते आईपीएल के आयोजन में चुनौती आ सकती है। इन्हीं टकराव के कारण शुरुआती मैचों की तारीख को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। अब अगर बात करें चुनावी राज्यों और आईपीएलl के टकराव की तमिलनाडु के चेन्नई शहर में एमएच चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले खेले जाते हैं। यानी कि एमए चिदंबरम स्टेडियम सीएसके का होम ग्राउंड है।
वहीं वेस्ट बंगाल के कोलकाता में ईडन गार्डन्स है जहां कोलकाता नाइट राइडर्स के होम मुकाबले खेले जाते हैं। इसके बाद असम के गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भी राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले खेले जाते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स का दूसरा होम ग्राउंड बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम ही है। 2008 में शुरू होने के बाद भारत में आम चुनाव 2009, 2014, 2019 और 204 में हुए हैं। जब भी देश में आम चुनाव हुए या किसी राज्य में विधानसभा चुनाव हुए तब-तब टूर्नामेंट का शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया है। ऐसे में ऐसी संभावना बताई जा रही है कि BCCI इस बार भी ऐसा ही कुछ करेगा। इसका मतलब है कि इस बार भी शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया जा सकता है। वहीं टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच की डेट भले ही 28 मार्च हो लेकिन अभी तकl 2026 के पहले मैच के वेन्यू पर भी मुर नहीं लगी है।
चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ और आरसीबी का नया होम ग्राउंड: क्या आईपीएल 2026 का शेड्यूल होगा दो हिस्सों में?
गवर्निंग काउंसिल इस बात पर भी मंथन कर सकती है कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कहां कराया जाए क्योंकि डिफेंडिंग चैंपियंस यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इसमें शामिल होगी। चैंपियन होने की वजह से बेंगलुरु के एम चिन्हास्वामी स्टेडियम में पहला मैच होना था। लेकिन पिछले साल जून में बेंगलुरु के एम चिन्हास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के जीत के जश्न के दौरान भगदड़ मच गई थी और इस भगदड़ में 11 फैंस की मौत हो गई थी। इसके बाद आरसीबी और कर्नाटक क्रिकेट के बीच इस बात पर चर्चा चल रही है कि आखिर टीम अपने सातों मैच कहां कराएगी? क्या वह अपने होम मैच वहीं खेलेगी यानी एम चिनस्वामी स्टेडियम में खेलेगी या दूसरे मेन्यू पर शिफ्ट करेगी। अब फ्रेंचाइजी ने नवी मुंबई, रायपुर और पुणे जैसे शहरों को विकल्प के तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है। गौरतलब है कि BCCI मार्च के पहले हफ्ते में शेड्यूल जारी कर सकता है।
पहले यह प्लान था कि चुनाव आयोग से तारीखों की घोषणा के बाद पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। लेकिन समय कम होने के कारण और फ्रेंचाइजीज की तरफ से दबाव की वजह से ऐसी संभावना है कि BCCI पहले आधा शेड्यूल जारी कर देगा और फिर बाद में पूरा कार्यक्रम घोषित करें। 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी ऐसा ही किया गया था। तो अब हमें इंतजार करना होगा कि BCCI इस पर आधिकारिक घोषणा कब करता है और किस तरह से करता है और क्या सच में शेड्यूल जो है वह दो हिस्सों में बंटेगा या फिर एक बार में ही अनाउंस कर दिया जाएगा।
| चुनौती | प्रभावित टीम/शहर | संभावित परिणाम | विकल्प/समाधान |
| विधानसभा चुनाव | चेन्नई (CSK), कोलकाता (KKR), गुवाहाटी (RR), केरल, पुडुचेरी | शुरुआती मैचों की तारीखें और वेन्यू में बदलाव। | शेड्यूल को दो हिस्सों में जारी करना (2009 की तरह)। |
| चिन्नास्वामी भगदड़ (सुरक्षा) | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) | होम मैचों को बेंगलुरु से बाहर शिफ्ट करना। | नवी मुंबई, रायपुर, पुणे को शॉर्टलिस्ट किया गया। |
| ओपनिंग मैच वेन्यू | बेंगलुरु (डिफेंडिंग चैंपियन) | पहले मैच का वेन्यू अभी तय नहीं (सस्पेंस)। | सुरक्षा और चुनाव की तारीखों पर निर्भर। |
| शेड्यूल घोषणा | सभी टीमें और फ्रेंचाइजी | फ्रेंचाइजी का दबाव, देरी होने की संभावना। | मार्च के पहले हफ्ते में आधा शेड्यूल जारी हो सकता है। |