बिहार की राजनीति में बड़ा धमाका: क्या निशांत कुमार संभालेंगे नीतीश की विरासत?

निशांत कुमार की सक्रियता: कार्यकर्ताओं की मांग या पार्टी की रणनीति?

दरअसल नीतीश कुमार के बेटे निशांत को लेकर एक बड़ा बयान दिया गया और कि पूरी पार्टी यह चाहती है कि निशांत राजनीति में आए। निशांत आएंगे तो सभी उनका स्वागत करेंगे और राज्यसभा में उम्मीदवार निशांत होंगे या कोई और यह तय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही करना है। तो मंत्री विजय चौधरी का यह बड़ा बयान है निशांत कुमार को लेकर। यानी कि एक बार फिर से देखिए निशांत को लेकर चर्चा तेज है कि वह राजनीति में आ सकते हैं। ऐसे देखिए कई बार निशांत को लेकर चर्चा हुई है कि निशांत को राजनीति में आ जाना चाहिए सक्रिय रूप से और अभी खासतौर पर यह इसलिए भी चर्चा में आ चुके हैं क्योंकि होली मिलन समारोह में उनका जिस तरीके से एक्टिव होना और जन्मदिन कार्यक्रम में भी शामिल होना। तो निशांत को लेकर यह माना जा रहा है कि हो सकता है कि वो राजनीति में आ सकते हैं। नीतीश जी के पुत्र की काफी चर्चा हो रही है निशांत के राज्यसभा जाने की।

राज्यसभा चुनाव में इस बार जदयू जो है वह कोई ना कोई चौंकाने वाला निर्णय जरूर लेगा। जिस तरीके से बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ये कह रहे कि पूरी पार्टी चाहती है कि निशांत सक्रिय राजनीतिक भूमिका में आए। मतलब साफ है कि एक बड़ा इशारा है कि नीतीश कुमार इस बार चौंकाने वाला निर्णय लेंगे। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि उम्मीदवार कौन होगा।

अभी तक जो छोटे पैमाने पर कार्यकर्ता और नेताओं के द्वारा बयान दिया जा रहा था। लेकिन विजय चौधरी ने शायद इस तरीके का बयान पहली बार दिया है कि पूरी पार्टी चाहती है कि निशांत राजनीति में आए और राज्यसभा का चुनाव होना है। 5 तारीख को आखिरी दिन है जब नामांकन का दिन तय है। तो ऐसे परिस्थिति में कुछ ना कुछ बड़ा जरूर नीतीश कुमार इस बार निर्णय लेने जा रहे हैं और खासतौर पर निशांत को लेकर के भी कहा जा रहा है कि कहीं ना कहीं एक प्लान निशांत के लिए तैयार की जा रही है। निशांत हो या कोई उम्मीदवार हो चयन नीतीश कुमार को ही करना है। लेकिन इतना जरूर तय है इस बार कि निशांत को राजनीति में लाने के लिए जो पूरी पार्टी की जो यूनिट है और खासतौर पर जो पार्टी के जो बड़े चेहरे हैं जो कोर कमेटी है जदयू के जो नीतीश कुमार के वो चाहते हैं कि निशांत सक्रिय राजनीति में आए।

अब नीतीश कुमार का जब रिटायरमेंट प्लान हो उस प्लान के पहले जी शैलेंद्र बड़ी दिलचस्प बात ये है कि ये ऐसे बयान वही नेता देते हैं जो कि नीतीश कुमार के काफी ज्यादा कह सकते हैं कि नजदीक हैं या नीतीश कुमार के काफी विश्वसनीय भी माने जाते हैं। लेकिन उनको भी पता होगा निशांत जो हैं कब आएंगे राजनीति में सक्रिय तौर पर। लेकिन पुख्ता तौर पर कोई भी नहीं कहता है। बिल्कुल देखिए इस पर निर्णय नीतीश कुमार को लेना है और जहां तक बड़े नेताओं की बात कर लें विजय चौधरी हो, ललन सिंह हो, संजय झा हो ये लोग पार्टी के डिसीजन मेकर टीम जो है उस टीम में शामिल है। तो ऐसी परिस्थिति में यदि विजय चौधरी ये कहते हैं कि पूरी पार्टी यह चाहती है कि चाहेंगे कि आप बने रहिए।

Leave a Comment