PAK vs SL: जीत कर भी बाहर हो सकता है पाकिस्तान! सेमीफाइनल के लिए करना होगा ये ‘महा-चमत्कार’

श्रीलंका वर्सेस पाकिस्तान मैच के नतीजे से यानी कि जीत और हार से न्यूजीलैंड को कितना फायदा होगा या फिर नुकसान होगा सेमीफाइनल में कौन करेगा क्वालीफाई? अब सबकी निगाहें सिर्फ एक मैच पर टिकी है। वो है श्रीलंका और पाकिस्तान का। क्योंकि इस मैच से एक टीम सेमीफाइनल में पक्का अपना टिकट कंफर्म कर लेगी। चाहे वो न्यूजीलैंड हो या फिर पाकिस्तान। तो इस मैच से जो भी जीतेगा या हारेगा तो फिर होगा क्या? समीकरण क्या बैठेगा वो मैं आपको समझा देता हूं।

ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल: इंग्लैंड क्वालीफाई, पाकिस्तान की राह मुश्किल

सबसे पहले ग्रुप टू का पॉइंट्स टेबल देख लीजिए। नंबर एक पर इंग्लैंड की टीम है जो क्वालीफाई कर चुकी है छह अंकों के साथ। अब न्यूजीलैंड की टीम तीन पॉइंट्स के साथ नंबर दो पर है और इनका रन रेट देखिए कितना बेहतर है। प्लस 1.390 का और ये बहुत अच्छा रन रेट है। पाकिस्तान की टीम ने दो मैच खेले हैं। एक पॉइंट हासिल किया और रन रेट इनका माइनस 0.461 है। तो रन रेट के लिहाज से आप समझ गए होंगे इनकी स्थिति कितनी बुरी बनी हुई है। और अब यहां से इनको आगे कैसे जाना है। यह नंबर आप जरूर याद रखिएगा क्योंकि यहीं से चीजें जो है इनकी बदलेगी और अगर इन्हें बदलना है तो फिर इन्हें कोई चमत्कार करना पड़ेगा।

सेमीफाइनल का गणित: जीत के बावजूद बाहर हो सकता है पाकिस्तान, समझिए रन रेट का खेल

तो सेमीफाइनल में क्वालीफाई कौन होगा ये काफी दिलचस्प हो चुका है। दरअसल श्रीलंका और पाकिस्तान के मैच पर सबसे ज्यादा निगाहें जो रहेगी वो न्यूजीलैंड की रहेगी। पाकिस्तान अगर जीता तो न्यूजीलैंड बाहर नहीं होगी। जी हां, फिर से सुन लीजिए। पाकिस्तान अगर सिर्फ जीत जाता है तो ऐसे में न्यूजीलैंड बाहर नहीं होगी। दोनों के भले ही तीन-तीन अंक हो जाएंगे लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। पाक के अंक तो तीन हो जाएंगे लेकिन न्यूजीलैंड जो है वो आगे पहुंच जाएगी सिर्फ पाक के जीतने पर। न्यूजीलैंड को नुकसान नहीं होने वाला है पाकिस्तान की जीत पर। न्यूजीलैंड को नुकसान कब होगा? जब पाकिस्तान यह मैच 65 रनों से जीतेगा। यानी कि पाकिस्तान को यह मैच 65 रनों से जीतना होगा। और अगर टारगेट हासिल कर रहे हैं तो फिर 13 ओवर में ही इन्हें हासिल करना होगा टारगेट।

यह दो चीजें जब वह करेंगे ना तभी न्यूजीलैंड को नुकसान पहुंचेगा और सिर्फ जीत से काम नहीं चलने वाला है और श्रीलंका जीता तो पाक वैसे ही बाहर हो जाएगा। तो आपको सिर्फ जीतना नहीं है पाकिस्तान को। आपको या तो 65 रनों से जीतना है या तो आप 13 ओवर में ही टारगेट को हासिल कर लीजिए। अगर आप जीत भी गए आप समझिए आपने बनाए 150 रन आपने आउट कर दिया श्रीलंका 140 पे जीत गए उससे कुछ नहीं होगा आपने बनाए 200 रन श्रीलंका 100 पे आउट हो गई या श्रीलंका 150 पे आउट हो गई कुछ नहीं होगा आपको चीजें बदलनी पड़ेगी आपको कम से कम 65 रनों की जीत आपको डालनी पड़ेगी अगर आप 200 बनाते हैं तो कोशिश कीजिए आप 115 तक आउट कीजिए और अगर आप चस कर रहे हैं टारगेट तो कोशिश कीजिए 13 ओवर में ही चस कीजिए और अगर आप हार ही गए तो मामला ही खत्म हो जाता है। बहुत सिंपल सा इक्वेशन है। पाकिस्तान को रन रेट सुधारना होगा। बड़ी जीत चाहिए तभी आगे जाएंगे। अगर जीत भी गए तो भी पाकिस्तान बाहर हो जाएगा। न्यूजीलैंड तीन अंकों के साथ आगे पहुंच जाएगा। देखते हैं कि आज के मैच में किसको फायदा होता है जीत से और किसको नुकसान।

Leave a Comment