जीतकर भी ‘हार’ गया पाकिस्तान! सलमान अली आगा ने सरेआम बाबर आज़म और मिडिल ऑर्डर पर फोड़ा ठीकरा।

साहिबजादा फरहान का शतक बेकार, टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ पाकिस्तान; कप्तान सलमान अली आगा के छलके आंसू।

साहिबजादा फरहान ने अपनी शतकीय पारी से पाकिस्तान को विशाल स्कोर तक तो पहुंचा दिया था लेकिन सलमान अली आगा की कप्तानी में चूक हो गई और पाकिस्तान जीतकर भी हार गया। श्रीलंका से करो या मरो का मैच था। लगभग 65 रन से अगर यह जीत जाते तो शायद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेते। लेकिन श्रीलंका ने भी पलटवार करते हुए मुकाबले को बहुत क्लोज ले गए। लेकिन जीत आखिरकार में पाकिस्तान की हुई। खाते में दो अंक तो जुड़ गए लेकिन सामान पैक हो गया और अब पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है। लेकिन जब कप्तान सलमान अली आगा से अपनी हार के बारे में पूछा गया क्योंकि सेमीफाइनल से बाहर मतलब एक बड़ी हार ही है। तो जीतकर भी जब हार के बारे में जिक्र किया गया तो सलमान अली आगा काफी भावुक दिखे और गलतियां भी जो थी वो गिना दी क्योंकि वर्ल्ड कप एक बड़ा मंच है और आप जीत कर भी हार रहे हैं। तो ऐसे में सलमान अली आगा ने खुलकर अपने बैटिंग ऑर्डर से लेकर टीम की गलतियां जो थी वह एक-एक करके गिनवा दी।

सलमान अली आगा ने सबसे पहले मैच को लेकर कहा कि देखिए मुझे लगता है कि जब मैं टॉस हार गया तो उसकी वजह से यह हमेशा मुश्किल होने वाला था और फिर यह बहुत अच्छी पिच थी और उन्हें 148 पे रोकना मुश्किल होने वाला था। लेकिन हमने कोशिश की और नहीं कर सके। लेकिन उन्हें 148 पर रोकना हमेशा मुश्किल होने वाला था। मुझे लगता है कि अगर मैं टॉस जीत जाता तो कहानी अलग होती। हमारे स्पिनर शानदार रहे लेकिन आज जाहिर तौर पर उस्मान का दिन खराब था और यह टी20 गेम में हो सकता है। वो बहुत अच्छा रहा है और एक दिन खराब हो सकता है। लेकिन हां मुझे लगता है कि ओस एक फैक्टर था। देखिए 148 रनों तक रोकना था। रोक नहीं पाए। ओस को भी जिम्मेदार ठहराया है कि ड्यू फैक्टर की वजह से भी हम हार गए और होता है ओस के चक्कर में कई बड़ी-बड़ी टीमें जो हार जाती है क्योंकि बॉल जो है ग्रिप नहीं कर पाती और स्पिनर्स को मुश्किल होती है। तो एक फैक्टर उन्होंने ओस का बताया। फिर इन्होंने अपने मिडिल ऑर्डर को भी लताड़ा है। जैसे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि हम पूरे टूर्नामेंट में अच्छी बैटिंग नहीं कर सके। यहां सिर्फ साहिबजादा फरहान थे।

उन्होंने बहुत अच्छी बैटिंग की उस समय। अगर किसी ने उनकी थोड़ी और मदद की होती तो कहानी अलग हो सकती थी। लेकिन हां, पूरे टूर्नामेंट में बैटिंग हमेशा चिंता का विषय रही है। खासकर मिडिल ऑर्डर मिडिल ऑर्डर पिछले कुछ सालों से हमारे लिए एक समस्या रहा है। साफ-साफ मैसेज ये बाबर आजम को है। बाबर आजम को इस मैच में खिलाया भी नहीं गया था और उन्होंने कह दिया मिडिल ऑर्डर यानी कि नंबर तीन, नंबर चार, नंबर पांच। ये सबसे बड़ी समस्या है। तो अब शायद बाबर आजम को बहुत जल्दी टीम से ड्रॉप भी कर दिया जाएगा क्योंकि अब वो खुद कह रहे हैं कि बैठकर इस समस्या का हल निकालना होगा। तो यहां पर ओस और कहीं ना कहीं मिडिल ऑर्डर पे दोष मड़ दिया है।

काफी भावुक दिखे थे और एक तरीके से रोना आ ही जाता है। देखिए जब आप कप्तान होते हैं और आप इतने बड़े टूर्नामेंट में होते हैं और करो या मरो का मुकाबला होता है उसमें हार जाते हैं ना तो कितना बड़ा क्रिकेटर क्यों ना हो आंखें उसकी भी नम हो जाती है। हमने रोहित शर्मा को देखा था जब इंग्लैंड से हम हार गए थे टी20 वर्ल्ड कप में तब वो काफी भावुक हुए थे। 2023 में जब फाइनल हारे थे तब भावुक हुए थे क्योंकि बड़ा टूर्नामेंट है ना तो उसमें अगर हार मिलती है तो फिर आंसू जो है वो टपक ही जाते हैं। इसके अलावा साहिबजादा फरहान जिन्होंने शतक लगाया सबसे ज्यादा रन भी बनाए। मैन ऑफ द मैच भी मिला। वो भी काफी भावुक दिखे। उन्होंने कहा कि देखिए सबसे पहले मेरे मन में यह था कि हम एक टीम के तौर पे अच्छा करेंगे। जिस तरह से फखर खेल रहा था। मुझे सच में लगा कि अगर उसने सेंचुरी बनाई होती तो टीम के लिए और भी अच्छा होता। लेकिन इसे पाना मेरी किस्मत में था। सच कहूं तो यह शतक टीम के काम नहीं आया इसलिए मैं दुखी हूं। आप 100 बनाते हैं। टीम को एक स्टेज तक लेके जाते हैं जहां आप जीत सकते हैं। आप सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं। लेकिन आप जीते लेकिन इस जीत का कोई फायदा नहीं। खाते में दो अंक जरूर आए। लेकिन यहां पर कुदरत का निजाम कह सकते हैं। जो कुदरत को मंजूर था वही हुआ। न्यूजीलैंड अब सेमीफाइनल में है। पाकिस्तान अब बाहर हो चुकी है। लेकिन खिलाड़ी बहुत दुखी है

आखिरकार ऐसा क्य हो गया उनके साथ? लेकिन बाबर आजम पर एक निशाना जो है वो कप्तान सलमान अली आगा ने लगा दिया है और बाहर बिठा के पहला निशाना था और अब पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में भी कह दिया कि कहीं ना कहीं मिडिल ऑर्डर हमारा फेल था। तो अब देखते हैं कि T20 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के बाद पाकिस्तान टीम में कितने बदलाव आते हैं।

विवरणजानकारी
कप्तानसलमान अली आगा
निर्णायक मैचपाकिस्तान बनाम श्रीलंका
मैच का स्टार परफॉर्मरसाहिबजादा फरहान (शतक)
जीत का अंतरपाकिस्तान जीता (लेकिन सेमीफाइनल के लिए पर्याप्त नहीं)
बाहर होने का मुख्य कारणनेट रन रेट (NRR) और मिडिल ऑर्डर की विफलता
अगली क्वालीफाई टीमन्यूजीलैंड (सेमीफाइनल में प्रवेश)
कप्तान का मुख्य आरोपटॉस का हारना, ओस (Dew) और कमजोर मिडिल ऑर्डर

Leave a Comment