Rinku Singh Father Death: टी20 वर्ल्ड कप के बीच रिंकू सिंह के पिता का निधन, मंगेतर प्रिया सरोज ने निभाया फर्ज; अधूरी रही शादी की हसरत।

आज की खबर सुनकर काफी सारे क्रिकेट प्रेमियों का दिल दहल जाएगा, क्योंकि भारतीय टीम के बेहतरीन और लोकप्रिय खिलाड़ी रिंकू सिंह के पिताजी का आज स्वर्गवास हो गया है। कहीं न कहीं हम मान सकते हैं कि इस खबर का प्रभाव रिंकू सिंह के प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है। आपको बता दें कि इस समय रिंकू सिंह भारतीय टीम का हिस्सा हैं और टी20 वर्ल्ड कप के दौरे पर हैं। तो चलिए, जानते हैं पूरी खबर रिंकू सिंह के पिताजी के बारे में और आपको पूरी जानकारी विस्तार से बताते हैं।

क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से जूझ रहे थे रिंकू के पिता

रिंकू सिंह के पिता लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। रिंकू सिंह के पिता का यथार्थ हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। रिंकू के पिता आईसीयू में एडमिट थे और क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन हो गया है। दरअसल 21 फरवरी को उन्हें एडमिट कराया गया था। लीवर कैंसर की उनको परेशानी थी और जब उन्हें एडमिट कराया गया तो उनकी कंडीशन लगातार क्रिटिकल होती चली गई। वेंटिलेटर सपोर्ट पर आईसीयू में उनको रखा गया था और खुद रिंकू सिंह भी उन्हें देखने के लिए आए थे और हालांकि टीम से जुड़ना था तो वापस चले गए। लेकिन इधर रिंकू के पिता की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परसों ही जो यथार्थ अस्पताल है उसकी तरफ से बुलेटिन जारी किया गया था। उसमें बताया भी गया था कि उनकी कंडीशन काफी क्रिटिकल है।

पिता के आखिरी समय में खेल के मैदान में थे Rinku singh लेकिन मंगेतर Priya Saroj ने निभाया फर्ज!

दरअसल T20 वर्ल्ड कप चल रहा है तो एक ओर था बेहद जरूरी मैच। दूसरी ओर अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष करते पिता। रिंकू को दो-दो फर्ज निभाने थे। तो रिंकू वर्ल्ड कप के बीच में पहले पिता के पास आ गए थे। लेकिन देश के प्रति अपने फर्ज से भी पीछे नहीं हटे। इसलिए वह कल भारत जिंबाब्वे के मैच में चेन्नई पहुंच गए। वो प्लेइंग 11 का हिस्सा भले नहीं थे, लेकिन मैदान में फील्डिंग करते हुए दिखे। पिता की मौत से कुछ घंटे पहले पिता के पास ना होकर रिंकू सिंह खेल के मैदान में डटे थे। लेकिन उनकी मंगेतर सपा सांसद प्रिया सरोज बेटे के तौर पर उनका फर्ज निभा रही थी। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक तीन दिन से अस्पताल में प्रिया सरोज रिंकू की मां के साथ लगातार बनी रही। दोनों की सगाई पिछले साल 8 जून को लखनऊ के एक होटल में परिवार और दोस्तों के बीच में हुई थी। जिसमें रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। बेटे और होने वाली बहू को आशीर्वाद दे रहे थे। लेकिन क्या पता था कि इस रिश्ते का अगला पड़ाव उनकी आंखें नहीं देख पाएंगी। बार-बार शादी की तारीखों की चर्चाएं चलती रही और अब कहा गया कि जून में ही शादी होने वाली थी जिसकी तैयारियां भी चल रही थी। लेकिन उसके पहले रिंकू के पिता ही चल बसे। बेटे की शादी का सपना अधूरा छोड़कर उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

रिंकू सिंह के परिवार में कौन कौन,क्या करते थे |Family Details

उनके पिता ने बेहद ही संघर्ष के साथ परिवार को पाला। वह गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। घर-घर जाकर गैस सिलेंडर पहुंचाते हुए उन्होंने अपने बेटे के सपनों को पंख दिए। रिंकू सिंह की सफलता के बाद भी उनके पिता ने यह काम नहीं छोड़ा। वहीं आपको बता दें कि रिंकू के परिवार में अभी सात लोग हैं। जिसमें रिंकू के कुल पांच भाई-बहन भी हैं। वह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं और बहुत ही सहज परिवार से आते हैं। जहां उनके पिता सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे तो रिंकू को इस दौरान झाड़ू लगाने का भी काम मिल रहा था। लेकिन उन्होंने वह काम नहीं किया। बल्कि क्रिकेट को अपना करियर बनाते हुए सफलता हासिल की और अपने कड़ी मेहनत से परिवार की किस्मत बदल दी। रिंकू की मां का नाम वीणा देवी है। वह एक हाउसवाइफ हैं। वहीं उनकी बहन नेहा सिंह है। बाकी भाइयों के बारे में अभी कोई जानकारी सोशल मीडिया पर उपलब्ध नहीं है। वहीं रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी से सांसद प्रिया सरोज से सगाई भी की है। प्रिया अब रिंकू के परिवार से जुड़ गई हैं। वहीं रिंकू के ससुर तूफानी सरोज समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता हैं। वह तीन बार लोकसभा से सांसद भी रह चुके हैं। उनकी बेटी प्रिया भी उनके नक्शे कदम पर ही आगे बढ़ रही हैं।

Leave a Comment