T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल आज, दिग्गजों ने की भविष्यवाणी; कौन बनेगा चैंपियन?

H2: न्यूजीलैंड फाइनल में पहुँचा, अब वानखेड़े में टीम इंडिया और इंग्लैंड की भिड़ंत

T20 वर्ल्ड कप 2026 के अब आखिरी दो मुकाबले बचे हैं। पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने अपना रौद्र रूप दिखाया और टूर्नामेंट में अब तक अनबीिटन रही दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह हराया। यानी T20 वर्ल्ड कप 2026 की एक फाइनलिस्ट टीम तय हो गई है और आज दूसरी टीम का भी पता चल जाएगा। T20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल आज भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। बिग क्लैश से पहले क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने अपनी बड़ी-बड़ी भविष्यवाणियां दी हैं और बताया है कि फाइनल में कौन सी टीम जाएगी। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और कोच राशिद लतीफ ने तो फाइनल तक के विजेता का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा इंग्लैंड सेमीफाइनल में भारत को हराएगा और फाइनल में इंग्लैंड न्यूजीलैंड को भी हरा देगा।

अगर इंग्लैंड का सिर्फ एक खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन करता है तो भारत के लिए इतना ही काफी होगा। इसके बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भी अपनी भविष्यवाणी दी और उन्होंने एक्स पर लिखा तो रविवार को T20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड का मुकाबला होगा। यह एक शानदार मैच होना चाहिए।

इसका मतलब है कि उन्होंने क्लियरली बोल दिया है कि आज के मुकाबले में इंग्लैंड जीत जाएगा और इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर केदार जाधव ने भी अपनी प्रेडिक्शन दी और उन्होंने कहा भारत के फाइनल में पहुंचने की अच्छी संभावना है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ यह मैच जीतकर फाइनल में पहुंच जाएगा। टीम की बल्लेबाजी लाइनअप काफी अच्छे फॉर्म में है। भारत मेजबान देश है। दर्शकों का पूरा समर्थन भारत के साथ होगा। तो यह एक बड़ा बोनस होगा। हमारे ज्यादातर खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं। फिर पाकिस्तान के पूरे तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारत की कमजोरियों पर बात की और उन्होंने कहा कि उनके हिसाब से भारत नहीं जीतेगा।

एक्सपर्ट का नामसेमीफाइनल विजेता (भविष्यवाणी)फाइनल का विजेता (संभावित)मुख्य टिप्पणी
राशिद लतीफइंग्लैंडइंग्लैंडइंग्लैंड भारत और न्यूजीलैंड दोनों को हराएगा।
केविन पीटरसनइंग्लैंडफाइनल न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड के बीच होगा।
केदार जाधवभारतभारतीय बल्लेबाजी फॉर्म में है और घरेलू समर्थन मिलेगा।
मोहम्मद आमिरइंग्लैंडभारत की बल्लेबाजी सिर्फ 1-2 खिलाड़ियों पर निर्भर है।
राजकुमार शर्माभारतबुमराह और वरुण चक्रवर्ती गेम चेंजर साबित होंगे।
मदन लाल50-50 मुकाबलाइंग्लैंड एक मजबूत ऑलराउंड टीम है, कड़ी टक्कर होगी।
अतुल वासनभारतओस की भूमिका अहम होगी, बुमराह भारत के ‘एक्स फैक्टर’ हैं।

उन्होंने कहा अगर आप भारत की बात करें तो उनके सिर्फ एक या दो बल्लेबाजी ही अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वह बल्लेबाज अक्सर पूरी पारी को अंत तक ले जाते हैं लेकिन सिर्फ एक या दो ही अच्छा प्रदर्शन कर पाते हैं। अगर आप उनकी ओवरऑल बल्लेबाजी को देखें तो वह फॉर्म में नहीं है। ईशान किशन ने सिर्फ हमारे खिलाफ ही अच्छा प्रदर्शन किया। अभिषेक शर्मा फॉर्म में नहीं है। तिलक वर्मा कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। सूर्य कुमार यादव ने सुपर एट में आने के बाद से कुछ खास नहीं किया है।

संजू ने अच्छा प्रदर्शन किया है। बुमराह भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आप इस बात की गारंटी नहीं दे सकते कि यही टीम हावी रहेगी। मुझे लगता है कि इंग्लैंड ही विजेता होगा। इसके बाद विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने भी अपनी प्रेडिक्शन दी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड को हल्के में नहीं लिया जा सकता। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा क्रिकेट खेला है और मुझे पूरी उम्मीद है कि भारत ही जीतेगा। घरेलू परिस्थितियां भी भारतीय टीम के पक्ष में होंगी। हम अपनी बल्लेबाजी की गहराई के बारे में बहुत बात करते हैं।

लेकिन बल्लेबाजों का निर्णायक फिनिश ना दे पाना चिंता का विषय है। हालांकि कुल मिलाकर टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। यह एक कठिन मुकाबला होगा क्योंकि इंग्लैंड जैसी टीम के खिलाफ फील्डिंग में चूक बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह एक हाई स्कोरिंग मैच होगा। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती निर्णायक साबित होंगे। उनकी भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। अभिषेक को रन की जरूरत है। इसलिए उनसे भी उम्मीद है। हार्दिक पांड्या की भूमिका भी बहुत अहम होगी। इसके बाद भारत के विश्व कप विजेता टीम के हिस्सा रहे मदन लाल ने भी अपनी प्रेडिक्शन दी और उन्होंने कहा इंग्लैंड ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

वह एक अच्छी ऑलराउंड टीम है और वह एक मजबूत चुनौती पेश कर सकते हैं। यह 50-50 का मुकाबला होने वाला है। संजू सैमसन एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। वह मैच विजेता हैं और उनके पास क्रिकेट के कई तरह के शॉट हैं। अभिषेक शर्मा अभी भी उस तरह खेल रहे हैं जैसे वह सबसे अच्छा जानते हो। लेकिन इंटरनेशनल स्तर पर आपको कभी-कभी यह सोचना पड़ता है कि विपक्षी टीम क्या योजना बना रही है। जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते हैं तो गेंदबाज आपकी कमजोरियों को ढूंढ लेते हैं। कई बार विपक्षी टीम और गेंदबाज का सम्मान करना महत्वपूर्ण होता है।

इसके बाद भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अतुल वासनी ने भी अपनी प्रेडिक्शन दी और उन्होंने कहा इंग्लैंड की भी टूर्नामेंट में धीमी शुरुआत रही है। वे धीमी शुरुआत करने वाले खिलाड़ी हैं। लेकिन एक खतरनाक टीम है। भारत को घरेलू मैदान पर फायदा मिलेगा। भारत ने सही समय पर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आना शुरू कर दिया है और आपके पास बुमराह हैं जो हमेशा बैकअप के तौर पर मौजूद रहेंगे। यह एक हाई स्कोरिंग मैच होगा और ओस अहम भूमिका निभाएगी। अक्षर पटेल को टीम से बाहर करना एक चेतावनी थी। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती की धार थोड़ी कम होती दिख रही है।

बुमराह एक्स फैक्टर साबित होंगे। हैरी ब्लू एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और विल जैक्स भी अच्छा खेल रहे हैं। लेकिन हमें सकारात्मक रहना होगा। अब एक्सपर्ट्स ने तो अपनी प्रेडिक्शन दे दी है। अब बारी आपकी है। आपके हिसाब से इंडिया वर्सेस इंग्लैंड सेमीफाइनल में कौन सी टीम बाजी मारेगी और साथ के साथ हमें यह भी बताइए कि आपके हिसाब से कौन सी टीम T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली है। आप अपनी राय हमें कमेंट्स में जरूर बताएं।

Leave a Comment