T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: भारत vs इंग्लैंड और न्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका में कौन मारेगा बाजी? दिग्गज क्रिकेटर्स की बड़ी भविष्यवाणी

T20 वर्ल्ड कप अब अपने आखिरी पड़ाव पर है क्योंकि अब चार टीमें सेमीफाइनल की पक्की हो चुकी है। जिसमें से दो टीमें फाइनल में जाएगी और वो टीमें कौन सी हो इस पर बड़ी भविष्यवाणी हो गई है। तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स जो हैं वो अपनी-अपनी राय रख रहे हैं और ऐसे में फाइनल खेलने वाली दो टीमों का नाम भी बता रहे हैं। दरअसल पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को होने वाला है और यह मुकाबला न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। शाम 7:00 बजे से मुकाबला होगा भारतीय समय अनुसार। तो जो भी इसमें जीतेगा वो सीधा फाइनल में एंट्री करेगा।

जी हां, पहला सेमीफाइनल न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका का होगा कोलकाता में। फिर दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जो है 5 मार्च को भारत और इंग्लैंड के बीच में मुंबई में खेला जाएगा वानखेड़े मैदान पर। 7:00 बजे इसका भी टाइम है और जो भी यह मैच जीतेगा वह जाएगा फाइनल में। फॉर्मेट सिंपल है। सेमीफाइनल वन से एक टीम और सेमीफाइनल टू से दूसरी टीम 8 मार्च को अहमदाबाद में फाइनल होने वाला है।

लेकिन किसके बीच में होगा? ये चार टीमें तो हमारे सामने हैं जिसमें न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, इंडिया और इंग्लैंड है। लेकिन वो दो टीमें कौन सी होगी जो खिताब के लिए लड़ेगी 8 मार्च को। इसको लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने अपनी भविष्यवाणी की और कहा है कि भारत और साउथ अफ्रीका का फाइनल मुकाबला T20 वर्ल्ड कप में देखने को मिलेगा। इसके अलावा ग्लैन मैग्रा जो ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज रह चुके हैं। उन्होंने भी अपनी भविष्यवाणी की। क्योंकि यह मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच में होने वाला है। तो इसको लेकर थोड़ी चिंता तो उन्होंने जताई है लेकिन फिर भी भारत को उन्होंने विजेता ही बताया है। उन्होंने कहा कि देखिए इंग्लैंड अपने दिन पर खेल पलट सकता है।

हालांकि वो लकी है कि नेपाल से हारे नहीं और बाकी मुकाबले भी उनके क्लोज रहे हैं। भारत जैसा खेला है वैसे ही खेले और इंग्लैंड जैसा खेलते आया है तो भारत आगे बढ़ना चाहिए। मैं फाइनल में भारत और साउथ अफ्रीका को चुनूंगा। तो यहां पे भी भारत और साउथ अफ्रीका की डिमांड आ रही है। लेकिन एक खिलाड़ी ऐसा है एक्सपर्ट जो भारत के विरोधी बातें कर रहा है। और ये कोई और नहीं बल्कि मोहम्मद आमिर है जो पाकिस्तान में एक टीवी शो में बैठकर भारत के लिए कुछ अलग ही बयान देते हैं जो कहते हैं कि पहले सेमीफाइनल में पहुंच नहीं पाएगी या पहुंच गई तो कह रही है फाइनल में नहीं पहुंच पाएगी। तो आमिर कह रहे हैं कि भारत अभी अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है। फील्डिंग बहुत खराब है। कैच छोड़े जा रहे हैं। बुमराह को छोड़कर कोई भी गेंदबाज नहीं है। बड़े मैच में हार्दिक भी फ्लॉप हो रहे हैं। मेरे ख्याल से भारत अभी भी टूर्नामेंट में हॉट फेवरेट नहीं है। तो कुछ लोग तो भारत और साउथ अफ्रीका का मैच देखना चाहते हैं फाइनल में जो 2024 में हुआ था वैसा ही कुछ एक बार फिर से उम्मीद लगाकर बैठे हैं। तो कुछ हैं जो भारत को अभी भी फाइनल में नहीं देख रहे हैं। आपकी प्रेडिक्शन सेमीफाइनल्स को लेकर क्या है? न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका में से कौन जीतेगा? इंडिया और इंग्लैंड में से कौन जीतेगा? और कौन सी दो टीमें फाइनल खेलेगी? कमेंट करके जरूर बताएं।

मुकाबलाटीमेंतारीख और समय (IST)वेन्यू (मैदान)
पहला सेमीफाइनलन्यूजीलैंड vs साउथ अफ्रीका4 मार्च, शाम 7:00 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
दूसरा सेमीफाइनलभारत vs इंग्लैंड5 मार्च, शाम 7:00 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
महा-मुकाबला (Final)सेमी-1 विजेता vs सेमी-2 विजेता8 मार्च, शाम 7:30 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Leave a Comment